अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

अगस्त किड्स स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव का त्यौहार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा के अगस्त किड्स स्कूल में आज विद्यार्थियों ने दीपावली महोत्सव पर्व का धूमधाम से आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने शानदार रंगोली बनाई व कैंडल डेकोरेट किया और दीपमाला बनाकर भव्य नजारा पेश किया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती आशु जैन ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों सहित क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। विद्यालय स्टाफ ने भी इस अवसर पर सभी बच्चों को दीपावली मनाने के बारे में बताया और सभी के मंगल जीवन की कामना की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा भगवान श्री राम के जीवन गाथा पर आधारित नाटक का आयोजन किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया, इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button