दिल्लीदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

पूज्य आचार्य लोकेशजी ने लोणावाला में कैवल्यधाम शताब्दी समारोह के उदघाटन सत्र को संबोधित किया

योग साधना स्वस्थ आनन्दमय जीवन एवं आत्म साक्षात्कार का मूल मंत्र है- आचार्य लोकेश योग व्यक्ति व समाज दोनों मेन संतुलन बनाता है - स्वामी विश्वेश्वरानन्दा गिरि विश्व के हर देश ने योग को अपनाया – सुरेश प्रभु

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

लोणावाला / नई दिल्ली 18 अक्टूबर, 2024: अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक प्रख्यात जैन आचार्य लोकेशजी ने लोनावला में कैवल्यधाम शताब्दी समारोह के उदघाटन सत्र को संबोधित किया। कैवल्यधाम के चेयरमैन डॉ ओ पी तिवारी जी की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश प्रभु, द योगा इंस्टीट्यूट की अध्यक्ष माँ हंसा जी योगेन्द्र, प्रख्यात बौद्ध संत चोकयोंग पलगा रिंपोचे, सन्यास आश्रम के अध्यक्ष स्वामी विश्वेश्वरानन्दा गिरि जी, स्वामी विवेकानंद योगा विश्वविद्यालय से स्वामी आत्मप्रियनन्द जी ने भी सभा को संबोधित किया |

विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने इस अवसर पर आयोजित ‘योग: सांस्कृतिक समन्वय का एक साधन’ राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा और संस्कृति की अमूल्य देन है, योग साधना स्वस्थ आनन्दमय जीवन एवं आत्म साक्षात्कार का मूल मंत्र है | उन्होने कहा कि कैवल्यधाम दुनिया के सबसे पुराने अग्रणी योग संस्थानों में से एक है, पतंजलि के अष्टांग योग के सिद्धांतों और दर्शन का पालन करते हुये यहा पर पारंपरिक योग के शुद्धतम रूप को देखकर गर्व महसूस होता है | इस संस्थान ने यह स्थापित कर दिया है कि भारतीय योग परंपरा वैज्ञानिक रूप से विकसित है, यह वैज्ञानिक अनुसंधान करने वाला पहला योग संस्थान है। यहा वैश्विक स्तर पर योगिक ज्ञान प्रसारित होता है इसके लिए यहा पर कार्यरत सभी लोगो को साधुवाद |

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश प्रभु कहा कि भारत कि प्राचीन परंपरा योग को विश्व के हर देश मे अपनाया जा रहा है, विश्व जनमानस योगाभ्यास के लाभान्वित हो रहा है यह भारत के लिए गौरव का विषय है |

पूज्य स्वामी विश्वेश्वरानन्दा गिरि जी जी ने कहा कि योग मानव शरीर व व्यक्तित्व मे संतुलन बनाने के साथ समाज मे भी संतुलन बनाता है | यह समरसता और शांति का अनुपम मार्ग है |

पूज्य आचार्य लोकेशजी ने बताया कि नवंबर माह में भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र का उदघाटन गुरुग्राम दिल्ली एनसीआर में होने जा रहा है | जहा से भारतीय परंपरा से अहिंसा, शांति के संदेश को विश्व मे प्रसारित करने के प्रयासों के साथ मानव व समाज कल्याण के अनेक कार्यक्रम चलाये जाएंगे |

समारोह का उदघाटन का शुभारंभ शांतिपाठ से हुआ, स्वागत व अधक्षीय भाषण श्री डॉ ओ पी तिवारी जी ने दिया, कैवल्यधाम के 100 वर्षों पर लघु फिल्म, श्री सुबोध तिवारी द्वारा ध्यानयवाद ज्ञापन के पश्चात शांति मंत्र से उदघाटन सत्र का समापन हुआ |

सधन्यवाद, केनु अग्रवाल
मो : +91-9205031332,
मीडिया मैनेजर, अहिंसा विश्व भारती

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button