उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुरहरिद्वार

रम्पुरा में महिला मंडली की ओर से आयेाजित मां भगवती जागरण का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत दीप जलाकर किया शुभारंभ 

Former MLA Rajkumar Thukral inaugurated the Maa Bhagwati Jagran organized by the women's group in Rampura by formally lighting a lamp

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर… वार्ड नं- 23 रम्पुरा में महिला मंडली की ओर से आयेाजित मां भगवती जागरण में श्रद्धालु भजनों पर पूरी रात झूमते रहे। इस दौरान भव्य झांकियों ने मन मोह लिया। जागरण का शुभारम्भ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत दीप जलाकर किया। इस अवसर पर श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है। धार्मिक आयोजन आपसी सदभाव बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। श्री ठुकराल ने कहा आप पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से दूर होती जा रही है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आज युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजना से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से आसुरी शत्तिफ़यों का भी नाश होता है। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरीश कोली, कमलेश कोली, रेखा कोली ,मुन्नी देवी, चंद्रावती, विमल देवी ,माया देवी,भूरी ,कुसुम कोली,राजो देवी,पप्पू कोली,हरीश कोली,विवेक कोली, बंटी कोली आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button