नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

संवाददाता दशरथ माली

 

मनासा/-
शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता एवं अपनों के नाम पाती का आयोजन किया गया पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता एनएसएस प्रभारी प्रो. आशा पटेल की देखरेख में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया प्रतियोगिता के दौरान रंगोली व पोस्टर से नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के चित्र प्रदर्शित किए गए इनका अंकन निर्णायक मंडल डॉ प्रेरणा शर्मा डॉ सपना मीणा श्रीमती मदुलता सिकरवार श्रीमती रंजना तंवर ,डॉ मुकेश मालवीय, देवीलाल सुतार द्वारा किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और साथ ही कहा की छात्रों को इस तरह की प्रतियोगिता में अवश्य भाग लेना चाहिए जिससे कि उनके अंदर छिपी प्रतिभा बाहर निकल कर आती है साथ ही आगे का मार्ग प्रशस्त होता है।अपनों के नाम पाती का आयोजन प्रो पंकज चौहान के द्वारा किया गया इसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित अपने प्रियजनों के लिए संदेश दिया और नशा छोड़ने के लिए सभी लोगों को प्रेरित किया। नशा मुक्ति सप्ताह का आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 किया जा रहा है कार्यक्रम में प्रो. पंकज रसानिया, प्रो सुमित मेडा, सुशील मेईडा सुदेश कलम, डॉ आमोद शर्मा, एवं प्रदीप अहिरवार सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन डॉ जितेंद्र आरोलिया के संयोजन में किया जा रहा है।

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button