अलवरखेलब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक तिजारा के चुनाव संपन्न 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक तिजारा के चुनाव आज एसएसडीएम सेकेंडरी स्कूल तिजारा में संपन्न हुए। जिला प्रवक्ता राधेश्याम जोशी ने बताया कि चुनाव सर्व सम्मति से निर्विरोध संपन्न हुए, जिसमें रामपाल यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, दलबीर सिंह को ब्लॉक सभा अध्यक्ष, फूल सिंह यादव को मुख्य संरक्षक, अनिल कुमार सैनी को ब्लॉक मंत्री तथा सरजीत गुर्जर को ब्लॉक प्रवक्ता सर्वसम्मति से चुना गया। नव नियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को चुनाव पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद यादव द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव प्रक्रिया हेतु खेमचंद यादव ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़ बास, महेंद्र सिंह चौधरी प्रवक्ता ब्लॉक किशनगढ़ बास, हुकम यादव, हरेंद्र चौधरी ब्लॉक किशनगढ़ बास चुनाव अधिकारी द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश यादव, ओमप्रकाश चौधरी, जिला सभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव, ओम प्रकाश यादव जिला कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष, अशोक पारीक, जय करण यादव, मनोज कुमार, भागीरथ शर्मा, राजेश यादव, सुरेंद्र जांगिड़, जमशेद खान, सुनील वर्मा, वीर सिंह यादव, रामावतार प्रजापत, जयशील भारतीय, शारीरिक शिक्षक चेतराम, सुरेश, वीरपाल यादव, डालचंद सैनी, अनुराग रघुवीर रामकुमार धीरज सुरेंद्र, पवन, साहिल खान, विपिन कुमार, वेद प्रकाश, इरशाद एवं विनोद कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button