बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया के MIF बनने पर महावीर इंटरनेशनल के सदस्यो ने बधाई प्रधान कर हर्ष व्यक्त किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया के MIF बनने पर महावीर इंटरनेशनल के सदस्यो ने बधाई प्रधान कर हर्ष व्यक्त किया। रीजनल सचिव महेन्द्र चोपड़ा ने बताया कि वीर ओम प्रकाश बांठिया महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, एवं उनके MIF बनने पर सभी में हर्ष व्यक्त किया है।ओम प्रकाश बांठिया करीब 30 वर्ष पूर्व जूनियर चेंबर ,(जेसीज ) में HGF बन चुके हैं तथा करीब 25 वर्ष पूर्व रोटरी इंटरनेशनल में भी PHF पोल हेरीश फैलो का सम्मान प्राप्त कर चुके हैं । बांठिया का समाज सेवा के क्षेत्र में गत 40 वर्षो से सक्रिय योगदान रहता है उनके द्वारा समय प्रबंधन के साथ सेवा का कार्य सराहनीय है । महावीर इंटरनेशनल अपेक्स परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, महासचिव अशोक गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर जैन ने उन्हें बधाई दी ,बालोतरा केंद्र के अध्यक्ष अध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा सहित सदस्यों ने भी बांठिया को बधाई प्रदान की। बांठिया ने बताया कि सेवा के इस क्रम में हम सभी को अपने योग्यता, क्षमता अनुसार तन मन धन से प्राणी मात्र की सेवा में योगदान देना चाहिए । महावीर इंटरनेशनल फाऊंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से सेवा के कार्यों को और गति मिलेगी उन्हें खुशी है कि इस वर्ष बालोतरा से जॉन अध्यक्ष पवन नाहटा ,एवं सह निदेशक प्रमिला सालेचा ने भी MIF बन कर महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन योगदान दिया है ,जो सराहनीय है ।पूर्व में भी हमारे क्षेत्र से समय-समय पर लोगों ने अपना योगदान दिया है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button