उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

आर्य समाज वार्षिक उत्सव की शोभायात्रा में शामिल होंगे समस्त धार्मिक संगठन -ओम प्रकाश आर्य

 बस्ती 4 अक्टूबर

आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 51 में वार्षिक उत्सव की शोभायात्रा में समस्त धार्मिक संगठन हिस्सा लेंगे। यह जानकारी देते हुए ओमप्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि यह शोभायात्रा 5अक्तूबर दिन में 11:00 से स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती से प्रारंभ होकर पाण्डेय बाजार करुवा बाबा मंगल बाजार दक्षिण दरवाजा होते हुए पठान टोला रेलवे स्टेशन से वापस कार्यक्रम स्थल पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में स्वामी सच्चिदानन्द जी, पंडित योगेश दत्त आर्य, आचार्य सुरेश जोशी एवं पण्डिता रुक्मिणी देवी के साथ कई जिलों के आर्य जन सम्मिलित होंगे। इसके अलावा जिले के सभी सामाजिक संगठनों के लोग इस शोभायात्रा में शामिल होंगे। इस शोभायात्रा में आर्य वीरों का शौर्य प्रदर्शन दिनेश शास्त्री प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश के नेतृत्व में होगा। ओम प्रकाश आर्य ने आमजनमानस से शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने का अनुरोध किया। कार्यक्रमों का विशेष दायित्व ओंकार आर्य, आदित्यनारायण गिरी, आचार्य देवव्रत आर्य, शिव श्याम, राधेश्याम आर्य, राजेन्द्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, घनश्याम आर्य, दिलीप कुमार, नितीश कुमार, अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश मौर्य, अरविन्द श्रीवास्तव, अनीशा मिश्रा, महिमा आर्य आदि को सौंपा गया है।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button