उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

विद्या मंदिर रामबाग में हुआ प्रान्तीय ज्ञान विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन।

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

      बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती में आज विद्या भारती गोरक्ष प्रान्त द्वारा आयोजित प्रान्तीय वैदिक गणित, ज्ञान विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव 2024 का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह महोत्सव आज से प्रारंभ होकर 3 अक्टूबर की शाम तक चलेगा। इस महोत्सव में विभिन्न जनपदों के लगभग 950 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उनके साथ ही लगभग 100 संरक्षक आचार्य/आचार्या भी आए हुए हैं।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन किया गया।

अतिथियों का परिचय व स्वागत सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह द्वारा कराया गया। प्रान्तीय संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख मा. दिवाकर जी ने कार्यक्रम की प्रास्ताविकी प्रस्तुत की।

    इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग की बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में गणेश वन्दना प्रस्तुत की गई। सरस्वती विद्या मंदिर, रामबाग बस्ती के भैयाओं द्वारा भी एक गीत प्रस्तुत किया गया।

   अपने आशीर्वचन में कार्यक्रम के अध्यक्ष बस्ती मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री ओम प्रकाश मिश्र जी ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। परिश्रमी व्यक्ति अपने मेहनत के द्वारा हर लक्ष्य प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि यदि हौसला और हिम्मत से कार्य किया जाए, तो हमें सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। हमें समय के साथ चलना चाहिए। जो समय के साथ नहीं चलता, वह बर्बाद हो जाता है।

  प्रतियोगिता का निर्धारण व सूचनाएं प्रधानाचार्य जी ने प्रदान कीं।

    शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रान्त के मंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामनाथ गुप्त ने इस अवसर पर कहा कि वैदिक गणित की सहायता से हम जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान आसानी से कर लेते हैं। प्राचीन ज्ञान विज्ञान पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान विज्ञान बहुत प्राचीन और विस्तृत है।

    मंच पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी, श्री अरविंद त्रिपाठी, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री अरविंद सिंह, श्री दिनेश पाल आदि की उपस्थिति रही।

     सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह ने आगन्तुकों की प्रति आभार प्रदर्शन किया।

शान्ति मंत्र के साथ उद्घाटन कार्यक्रम का समापन हुआ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button