अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रामलीला मंचन हेतु भूमि पूजन व बल्ली मुहूर्त का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

तिजारा – श्री रामलीला कमेटी , तिजारा की ओर से शुक्रवार को श्री रामलीला मैदान, तिजारा के रंगमंच पर बस्ती की ओर से होने वाले रामलीला मंचन हेतु भूमि पूजन व बल्ली मुहूर्त का आयोजन किया गया।
रामलीला अध्यक्ष सतपाल सैनी के नेतृत्व में वेद मंत्रोंच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया तत्पश्चात उपस्थित महानुभावों के कर कमलों द्वारा बल्ली लगाकर रंगमंच बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया।
वरिष्ठ रंगकर्मी इंदर सिंह दहिया ने बताया कि 30 सितंबर से रामलीला मंचन का आयोजन प्रारंभ किया जाएगा जिसमें स्थानीय बस्ती के व बाहर के कलाकार भाग लेंगे और अपनी भूमिकाओं का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रामेश्वर सैनी , पार्षद अनिल सैनी , पूर्व पार्षद वीरेंद्र सैनी , हरिओम सैनी , डॉ. ठाकुर सिंह पालीवाल , कैलाश चंद सैनी , राधेश्याम सैनी , विनोद सैनी , विनोद यादव , हिमांशु कटारिया , उग्रसेन सैनी , पुरुषोत्तम गजमोती , कपिल अग्रवाल गोविंद शर्मा , संजय बंसल, एडवोकेट विवेक शर्मा , सुधीर लखेरा ,राजू सैनी , मुकेश सैनी , कैलाश सिंधी , कपिल जैन , सचिन जांगिड़ , आदि लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button