देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा के साथ पाँच सौ सदस्य जोड़ने पर किया सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा जिले के कार्यकर्ता के रूप में व्यक्तिगत सबसे पहले पाँच सौ सदस्य जोड़ने पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे का दुप्पटा पहनाकर सम्मान किया गया।
सदस्यता अभियान जिला संयोजक मालाराम बावरी ने कहा कि जिले में एक कार्यकर्ता के रूप में धरातल पर काम करते हुए संगठन के निष्ठावान सदस्य जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे का आज जिला बालोतरा द्वारा दुप्पटा पहनाकर सम्मान किया गया व ऐसे सदस्यों पर भाजपा को सदैव गर्व है।
जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने दवे को बधाई दी है व उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि बालोतरा जिले में जो भी सदस्य 1000 सदस्य बनाएगा उसको मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्मानित करने की योजना बनाई गई है दवे ने आधा पड़ाव पार किया है व हमें उम्मीद है कि जिले में बहुत सदस्य 1000 से भी ऊपर सदस्य बनाएंगे।
जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक सदस्य संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढे चलो की नीति पर कार्य कर रहा है जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे से सभी को प्रोत्साहित होना चाहिए व बालोतरा जिले में सर्वाधिक सदस्य बनाकर जिले को प्रदेश में प्रथम रखना होगा जिसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, शंकर भाटी सहित सभी सदस्यों ने दवे को बधाई दी है।

Subscribe to my channel

