बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
प्रजापत पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशन में पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक रघुवीर सिंह चौहान द्वारा पुरे प्रदेश में पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनाए गए है।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु की अनुशंशा पर बालोतरा जिले के लिए पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष जयराम प्रजापत को पंचायती राज प्रकोष्ठ के बालोतरा जिला संयोजक बनाए गए है।
प्रजापत की नियुक्ति पर सभी जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी।

Subscribe to my channel


