अलवरखेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

होंडा इंडिया ने ग्रीनरूट्स को 6 विकेट से हराया

मैन ऑफ द मैच & बेस्ट बल्लेबाज़ नितिन भाटिया, बेस्ट फाइटर & बेस्ट गेंदबाज दीपक बने*

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

गत रात्रि भिवाड़ी मोड़ के पास एवीएस क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे पहला एवीएस कॉरपोरेट 20-20 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट 2024 के संयोजक अनूप यादव ने बताया कि लीग मैच में ग्रीनरूट्स क्रिकेट टीम का मुकाबला होंडा इंडिया की टीम से हुआ, ग्रीनरूट्स टीम के कप्तान अनूप अरोड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बना दिए, जिसमें बल्लेबाज दीपक ने 42 रन, सोनू ने 32 रन, सन्नी ने 25 रन, दिनेश बेदी ने 24 रन बनाए इस बार भी दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद सन्नी और दिनेश बेदी ने फिर 48 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला और होंडा इंडिया की टीम के गेंदबाज नितिन भाटिया, सिद्धांत, मुबारिक और विक्की ने 1-1 विकेट लिया एवम होंडा इंडिया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 169 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया जिसमें बल्लेबाज नितिन भाटिया ने नाबाद 59 रन, राकेश कुमार ने नाबाद 28 रन, गौरव कुमार ने 28 रन, कप्तान अमित भारद्वाज ने 22 रन बनाए और ग्रीनरूट्स टीम के गेंदबाज दीपक ने 2 विकेट, सन्नी और उमेश ने 1-1 विकेट हासिल किया ! ग्रीनरूट्स के एमडी अनूप अरोड़ा द्वारा मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नितिन भाटिया को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड दिया गया एवम ग्रीनरूट्स के खिलाड़ी दीपक को बेस्ट फाइटर और बेस्ट गेंदबाज का अवॉर्ड दिया ! एवीएस ग्राउंड और भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की और से सभी खिलाड़ियों को एनर्जी ड्रिंक दी गई और ग्राउंड कैंटीन के संचालक बलराम सिंह द्वारा सभी खिलाड़ियों को रात्रि खाने का प्रबंध किया गया! इस मौके पर ग्रीनरूट्स के एमडी अनूप अरोड़ा, भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दिनेश बेदी, मानव मंगल विकास समिति से जमशेद खान, आरजे तालीम, एवीएस ग्राउंड के संचालक अनूप यादव, विजय भड़ोल, संजय कक्कड़, अरविंद यादव, सुनिल कुमार, अमित भारद्वाज, रोहित पटेल, सोनू, विपिन गुप्ता, दीपक, नानक, सूर्या, अजीत, सचिन,पवन, विनोद, गौरव, सहित के गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी मौजूद थे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button