देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी का जन्मदिन
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरा परिवार :कैलाश चौधरी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा व सदस्यता अभियान को गतिशील करते हुए मनाया गया।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के जन्मदिन पर भाजपा जिला बालोतरा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, सभापति सुमित्रा जैन, पाटोदी प्रधान ममता प्रजापत, जिला महामंत्री मालाराम बावरी,अमराराम सुंदेशा, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, शंकर भाटी, एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविन्द मेघवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया व उसके बाद उनके जन्मदिन पर ही स्थानीय पुराने बस स्टेण्ड पर सदस्यता अभियान के केम्प का शुभारम्भ कैलाश चौधरी द्वारा किया गया।
जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का जुड़ाव प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ है वे सभी से स्नेह रखते है व उनके कार्यकाल में लोकसभा क्षेत्र में अविस्मरणीय विकास हुआ है इसी कारण आज कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा व सदस्यता अभियान के अंतर्गत संगठन व सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए है आज सदस्यता अभियान केम्प में लगभग 500 से ऊपर सदस्य भाजपा के साथ जुड़े है।
कैलाश चौधरी ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरा परिवार का सदस्य है राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ता आमजन के लिए सेवा भावना रखते हुए कार्य कर रहे है मै उनके इस स्नेह के लिए आभारी हूँ।
आज जन्मदिन पर जो कार्यकर्ता ने सेवाओं के कार्य किए है वो सराहनीय है।
जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि आज का दिन भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के साथ मनाया गया जिसमें रक्तदान शिविर,धर्मेंद्र दवे द्वारा सदस्यता अभियान केम्प व शाम को कृष्णा सुन्दरकाण्ड समिति द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ सभापति सुमित्रा जैन सुरेश जैन के सहयोग व खेताराम प्रजापत की व्यवस्था में रखा गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तगण व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।व उपस्थित सभी सदस्यों ने चौधरी का साफा व माला पहनाकर बहुमान करते हुए जन्मदिन की शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर पूर्व सभापति महेश बी चौहान,पूनम चंद सुथार, सुरेश चितारा,हितेश पटेल, रूपाराम प्रजापत, पारस भाटी, चेनाराम माली,अशोक पालीवाल, सुनील वैष्णव,बजरंग गौड़, प्रवीण खत्री, महेश परमार सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


