
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
महावीर इंटरनेशनल द्वारा बी पी एल क्वार्टर समीप अन्नपूर्णा रसोई घर में निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के द्वारा महावीर इंटरनेशनल के 50 वे गोल्डन जुबली वर्ष के स्थापना दिवस के अंतर्गत बी पी एल क्वार्टर समीप अन्नपूर्णा रसोई घर में निशुल्क भोजन के साथ फ्रूट की व्यवस्था कार्य को सराहनीय बताया। केंद्र चैयरमेन धर्मेश चोपड़ा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा गुप्त दानदाता के सहयोग से भोजन, मिष्ठान, फ्रूट की व्यवस्था की गई है रही है, । इस अवसर पर जोन सचिव जवेरीलाल मेहता, संगठन मंत्री हीरालाल प्रजापति, कैलाश सलुंदिया सहित सदस्यों ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


