बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
आनंद चोपड़ा बने अखिल भारतीय श्री जैन रन जैसी श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थाओं ने दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
अखिल भारतीय श्री जैन रन जैसी श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप में आनंद चोपड़ा के सर्व सम्मति से चयन होने पर श्री गुरु हस्ती कल्याण संस्थान सहित संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई संदेश प्रेषित किए हैं। श्री गुरु हस्ती कल्याण संस्थान के मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि पूरे सिवांची क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि हमारे पचपदरा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ,न्यायमूर्ति जसराज जी चोपड़ा ,जो सदैव न्याय क्षेत्र के साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं, उनके सुपुत्र आनंद चोपड़ा राष्ट्रीय स्तर पर 35 वर्षों से संघ में अपनी समर्पित सेवाए प्रदान कर रहे हैं, शासन सेवा समिति के संयोजक मोफत राज जी मुनोत ने जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में वर्ष 2024 से 2026 के लिए आनंद चोपड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की । इस अवसर पर संस्थान के सभी पदाधिकारी द्वारा हर्ष हर्ष के साथ उनका सम्मान किया गया। बालोतरा से श्री गुरु हस्ती कल्याण संस्थान के मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ,पूर्व युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा सहित बालोतरा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भी आनंद चोपड़ा को बधाई देते हुए बालोतरा पधारने का आमंत्रण दिया। राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री जैन रत्न श्राविका मंडल, बालोतरा को अपनी उत्कृष्ठ धार्मिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार श्रीमती अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भंसाली, सीमा अनीता सहित मंडल की सदस्यों ने प्राप्त किया।
Subscribe to my channel


