उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

आर्य समाज नई बाजार का 51वां वार्षिकोत्सव 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 को

 बस्ती 12सितम्बर।

आर्य समाज नई बाजार
बस्ती का 51वां वार्षिकोत्सव 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 को स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में आयोजित होगा। यह यह जानकारी देते हुए प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि इस महोत्सव में राष्ट्रवाद के प्रखर वक्ता एवं वैदिक विद्वान स्वामी सच्चिदानंद राजस्थान, आचार्य सुरेश जोशी अल्मोड़ा, पण्डित योगेश दत्त भजनोपदेशक बिजनौर, पण्डिता रुक्मिणी देवी भजनोपदेशिका बाराबंकी से पधार रही हैं। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा एवं राष्ट्ररक्षा के गुर सिखाने के लिए दिनेश आर्य मुख्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ आ रहे हैं। आर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता, शांति, प्रेम और भाईचारे की भावना भरना है। साथ ही विद्वानों द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति जागरूक करना और वैदिक धर्म का महत्व बताना भी विशेष उद्देश्य होगा। इस कार्यक्रम में सभी वर्गों की समान सहभागिता होगी तथा क्षेत्रीय जनता भी आमंत्रित होगी। इसके अलावा समय समय पर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी उद्बोधन होगा।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button