देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
पार्टी के विस्तार एवं मजबूती के लिए सदस्यता अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है:- बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार व जिलाध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु व सदस्यता अभियान के जिला सयोंजक मालाराम बावरी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर मंडली मंडल के दौरे पर रहे।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 को लेकर प्रदेश के निर्देशानुसार बुधवार को मंडली मंडल पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आगाज हुआ।कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व से कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने कहा कि पार्टी के विस्तार एवं मजबूती के लिए सदस्यता अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ सकें और भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करें और उन्हें सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें।भाजपा का सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का अभियान नहीं है, बल्कि यह एक विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।इस दौरान मंडली मंडल अध्यक्ष बनाराम जाणी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को इस कार्य मे मजबूती के साथ कार्य करने का आव्हान किया।इस दौरान मनोहर लाल दवे, शक्ति केंद्र संयोजक रघुनाथ सिंह राजपुरोहित, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तिलोक पालीवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र गर्ग, चिकित्सा प्रकोष्ट संयोजक विजय सिंह सोढा , गोविंद सिंह कोरना ,चेनाराम दर्जी, बूथ अध्यक्ष सुरेश घांसी, घनश्याम पवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


