देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में अनुसंधान की बारिकियों पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

अनुसंधान पर ही देश का विकास टिका है-डॉ पवन कुमार शर्मा प्राचार्य

 

नारनौल 10 सितंबर (सतीश कुमार शर्मा)

 

 राजकीय महाविद्यालय नारनौल में लाइफ साइंस विभाग के सौजन्य से प्राचार्या डाॅ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में अनुसंधान विधियां एवं पर्सनेलिटी डेवलपमेंट पर विस्तार व्याखान का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और वक्ता जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी और राजकीय महाविद्यालय चरखी दादरी के प्राचार्य डॉ पवन कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। लाइफ़ साइंस विभागाध्यक्ष डाॅ सत्यपाल सुलोदिया और स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत फूल मालाओं और बुकों से किया।

              *प्राचार्य डॉ पवन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसंधान पर ही देश का विकास टिका है। अनुसंधान विधियां वे रणनीतियां, प्रक्रियाएं या तकनीकें हैं, जिनका उपयोग विश्लेषण के लिए डेटा या साक्ष्य एकत्र करने में किया जाता है ताकि नई जानकारी उजागर हो सके या किसी विषय पर बेहतर समझ पैदा हो सके। विभिन्न प्रकार की शोध विधियां हैं जो डेटा संग्रह के लिए विभिन्न उपकरणों का उपयोग करती हैं।*

           इसके बाद विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल और अनुसंधान के बारे में बताया और शोध के प्रकार के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन डा प्रियंका शर्मा ने किया। अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा और स्टाफ सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि को एक पौधा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्पूर्ण प्रोग्राम को सफल बनाने में लाइफ़ साइंस विभाग के डॉ मनोज कनोजिया, डॉ पूनम, डॉ ज्योति, डा प्रियंका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button