उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पीएम आवास हेतु ग्राम पंचायत की बैठक आवास सूची में नाम देख गदगद हुए लाभार्थी

ग्राम प्रधान गब्बू लाल शार्मा एवं सचिव अरविंद चौधरी की अध्यक्षता मे हुई खुली बैठक    पीएम आवास योजना हेतु ग्राम पंचायत बसंतपुर मे हुई बैठक

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती । विकास क्षेत्र कप्तानगंज के ग्राम पंचायत बसंतपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची बनाने के लिए खुली बैठक हुई।

    ग्राम पंचायत बसंतपुर मे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए पात्र व्यक्तियों के चयन हेतु ग्राम सभा में मुनादी कराकर बसंतपुर मे ग्राम प्रधान गब्बू लाल शार्मा के अध्यक्षता मे खुली बैठक हुई शुक्रवार को जूनियर विद्यालय बसंतपुर मे प्रधान गब्बू लाल शार्मा सचिव अरविंद चौधरी एवं प्रधान प्रतिनिधि सोमनाथ शार्मा पंचायत सदस्यों सहित ग्रामवासी महिला व पुरुषों की उपस्थिति मे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के बारे मे जानकारी देते हुए सचिव अरविंद चौधरी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना हेतु चयन पर विचार-विमर्श के साथ पात्र व्यक्तियों का गोष्ठी मे चयन किया । बैठक मे ग्रामवासियो ने प्राधान द्वारा किये गये विकास कार्यो की सराहना की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की खुली बैठक मे प्रधान गब्बू लाल शार्मा, प्रधान प्रतिनिधि सोमनाथ शर्मा, सचिव अरविंद चौधरी,पंचायत सहायक आरती विश्वकर्मा, राम कुमार चौधरी,बलराम चौधरी,रामविलास,सुरेंद्र प्रसाद,राजेश कुमार,परशुराम,रानू,अनुज चौधरी उर्मिला चौधरी एवं ग्राम पंचायत सदस्य समेत भारी संख्या मे ग्रामीण जनो की उपस्थिति रही।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button