उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़हरिद्वार
अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का भव्य सम्मेलन हरिद्वार की पावन धरा पर संपन्न
समाज हितार्थ कार्यो में सबको मिलकर आगे आना होगा - अनिल जोशी , आडसर

डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
हरिद्वार ।
महर्षि गौतम जी की पावन कृपा से अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा हरिद्वार की पावन धरती पर पतित पावनी माँ गंगा के सानिध्य में भव्य सम्मलेन सम्पन्न हुआ और जिसमे देश भर से आये गुर्जर गौड़ समाज बन्धुओ और मातृ शक्ति ने भाग लिया ।
महासभा सरक्षक आदरणीय श्री ओम प्रकाश जी जोशी , हरिद्वार ट्रस्ट अध्यक्ष श्री जेएम जोशी जी , महसभा अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जी जोशी , प्रधानमंत्री जयकिशन जी पंचारिया , युवक संघ अध्यक्ष श्री रमेश जी खटोड़ , श्री अनिल जोशी आडसर सहित सभी ने समाज हितार्थ विषयो पर विचार रखे ।
युवा समाज सेवी और व्यवसाही श्री अनिल जोशी आडसर हॉल दिल्ली ने मंच से सम्मेलन को क्रान्तिकारी रूप से सम्बोधित करते कहा की समाज के हर वर्ग को एक साथ मिलकर समाज हितार्थ कार्यो के लिए आगे आना होगा और समाज हितार्थ कठोर निर्णय लेने होंगे साथ ही समाज की शेक्षणिक और राजनीतिक उन्नति हो इसके लिए सबको मिलकर काम करना होगा वही श्री जोशी ने महासभा द्वारा जारी समाज हितार्थ कार्यो की प्रसन्सा की और सबका आभार व्यक्त किया ।

Subscribe to my channel


