देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बांठिया ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्य अनुकरणीय:- विधायक डॉ चौधरी
पैदल यात्रियों की सेवार्थ मेडिकल कैम्प का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रामदेवरा बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए पैदल यात्रियों की सेवार्थ क्षेत्र के आसोतरा गाँव के समीप सिवाना रोड़ पर चिकित्सा कैम्प का शुभारंभ किया गया।
ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी बाबुलाल भन्साली ने बताया कि बाबा रामदेव जी के दर्शनार्थ पैदल यात्रियों के लिए चिकित्सा कैम्प का शुभारंभ मुख्य अतिथि पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी व ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया द्वारा फीता काटकर किया गया।उन्होंने ने बताया कि उसके बाद बाबा रामदेव जी आरती की गई।
ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि ट्रस्ट पिछले 15 दिनों से रामदेवरा पदयात्रियों के लिए आवश्यक दवाइयों का वितरण विभिन्न स्थानों पर संचालित कैम्पों में कर रहा है।आज चिकित्सा कैम्प लगाकर पैदल यात्रा करने वालो की सेवार्थ शुरू किया गया है।जिसमे रामदेवरा पैदल यात्रियों को आवश्यक दवाइयों का वितरण कर उचित इलाज भी कैम्प में किया जाएगा।
मुख्य अतिथि पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी ने कहा कि
चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा पद यात्रियों के लिए मेडिकल कैम्प का कार्यक्रम अनुकरणीय व अनमोल है।उन्होंने ने कहा कि सम्मान व्यक्ति के अच्छे कार्यो का होता है।
आज ट्रस्ट पूर्व विधायक चम्पालाल जी बांठिया द्वारा उनके जीवन काल मे किए गए कार्यो को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी बाबूलाल भन्साली ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान पार्षद पुष्पराज चौपड़ा, हड़मान पालीवाल,सुनील वैष्णव,रिषभ चौपड़ा, करण सालेचा,नेमीचंद बारूपा,महिपाल सिंह करनोत,भरत कुमार, प्रतीक बांठिया,अशोक चौपड़ा, ऋषभ तातेड दिनेश गोलेच्छा सहित ट्रस्ट के सदस्यों के साथ ग्रामीण जन मौजूद थे।

Subscribe to my channel


