अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पढ़ने गया छात्र शिवा स्कूल से गायब पीड़ित परिवार ने अपहरण की जताई अशंका

15 दिन बीतने के बाद भी गायब छात्र शिवा का दुबौलिया पुलिस नही लगा कोई सुराक - दुबौलिया पुलिस गुमशुदी का मुकदमा दर्जकर हाथ पर हाथ रखकर बैठी - अपहरणकर्ताओं ने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से मांगी फिरौती, आडियों रिकार्डिंग / मोबाइल नम्बर पीड़ित परिवार के पास उपलब्ध

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

दुबौलिया / बस्ती – इंद्रवास सिंह शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज मरवटिया चौबाइन पर छात्र शिवा दिनांक – 10-08-2024 को पढ़ने गया था और दोपहर में लंच होने के बाद छात्र शिवा स्कूल से गायब हो गया । विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने विद्यालय में और आस – पास बहुत छानबीन किया लेकिन छात्र शिवा का कोई पता नहीं लगा तब विद्यालय द्वारा गायब छात्र शिवा के परिवार को सूचना दिया गया । पीड़ित परिवार ने छात्र शिवा के अपहरण की अशंका जताई है क्योंकि छात्र शिवा जिस दिन गायब हुआ था । गायब छात्र शिवा की माता मीरा देवी के पास तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आया और फोन के माध्यम से 1 घंटे के अंदर 50000 रुपये की मांग की गई थी तथा अपहरणकर्ताओं ने कहा था कि 50000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान फोन पे / गूगल पे ( मो. – 9201187393 ) के माध्यम से कर दीजिए और गायब छात्र शिवा से बात कीजिए । पीड़ित परिवार 50000 रुपये की व्यवस्था करने में जुट गया और घटना की सारी सूचना दुबौलिया पुलिस को दिया था । दुबौलिया पुलिस ने गायब छात्र शिवा के मामले में गुमशुदी का मुकदमा दर्ज कर लिया था और गुमशुदी का मुकदमा दर्ज करके हाथ पैर हाथ रख कर बैठी हुई है । दुबौलिया पुलिस 15 दिन बीतने के बाद भी गायब छात्र शिवा का कोई सुराक नहीं लगा पाई है । तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों ( 9755824592 , 7459087120,9355631557 )से मांगी गई फिरौती का ऑडियो रिकार्डिंग / मोबाइल नम्बर पीड़ित परिवार के पास उपलब्ध है । अपहरणकर्ताओं द्वारा मांगी गई फिरौती का ऑडियो रिकॉर्डिंग और तीनों मोबाइल दुबौलिया पुलिस को देने के बाद भी गायब छात्र शिवा को खोजने में कोई रुचि नहीं ले रही है । पीड़ित परिवार ने दुबौलिया पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री , जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक आदि अन्य उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है । दुबौलिया पुलिस के रवैया को देखते हुए पीड़ित परिवार बहुत दुःखी हैं । पीड़ित परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है । इस संबंध में कलवारी क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला गंभीर है । अपहरणकर्ताओं द्वारा मांगी गई फिरौती का ऑडियो रिकॉर्डिंग और मोबाइल नंबर के माध्यम से जांच की जा रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा की जायेगी ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button