बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बालोतरा टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में आयकर अधिकारी शांति चंद लोढ़ा ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा टैक्स बार एसोसिएशन एवं बालोतरा सीए सीपीई चैप्टर के सदस्यों की विशेष बैठक में‌ मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी शांति चंद लोढ़ा ने में महत्वपूर्ण सुझाव दिए । रोटरी भवन में आयोजित से बैठक में आयकर अधिकारी शांति चंद लोढ़ा ने कहा कि बालोतरा के टैक्स बार के सभी सदस्यों का सकारात्मक रूख रहता है ,वर्तमान परिपेक्ष में सभी सदस्यों को गुणवत्ता के साथ नए अमेंडमेंट के बारे में भी विशेष जानकारी होना जरूरी है खुशी की बात है की बालोतरा में युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रतिभा के साथ उक्त कार्य को कर रहे हैं। टैक्स भर के पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने टैक्स बार के द्वारा आपसी सहयोग, सौहार्द वातावरण में सभी सदस्य मिलकर कार्य करते हैं एवं प्रोफेशन में भी एक दूसरे के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं ।सीपीई चैप्टर बनने के बाद नियमित रूप से ज्ञानवर्धक कार्यशालाओं का भी आयोजन हो रहा है। बालोतरा सीए सीपीई चैप्टर के संयोजक सीए पवन गर्ग ने बताया कि चैप्टर द्वारा निर्धारित का्यो ही सीए स्टूडेंट के लिए भी एक सितंबर से रीडिंग ग्रुप की व्यवस्था भी प्रारंभ की जा रही है। सीए नीरज गोयल ने सभी युवा साथियों के साथ के आयकर अधिकारी सहित स्टाफ का स्वागत किया, एवम् कार्यों की जानकारी दी। सीए अभिषेक गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर सलाहकार अमृतलाल राठी, रमेश गुप्ता के साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट जितेन्द्र मंत्री,विजय बडेरा, दिलीप गोयल,संजय सिंघल, रामकुमार ,हर्षित अग्र वाल, जावेद मोहम्मद,, पीयूष जैन, रामकुमार,आशीष , अभिषेक जिंदल, कीर्ति ढेलरीया,भरत जिन्दल ,आयुष, टीकमा राम, अपने विचार व्यक्त किया

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button