देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

रक्षाबंधन का उत्सव: ओशी फाउंडेशन ने बच्चों के संग बांटी खुशियाँ

 ओशी फाउंडेशन ने सेक्टर 2 के मूर्तिकार बस्ती और कैपिटल मॉल के पीछे बागड़ी बस्ती की ओपन एयर क्लास में पढ़ने वाले बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया। बच्चे बहुत उत्साहित थे और सभी ने एक-दूसरे को राखी बांधी। इस खास मौके पर बच्चों को फल और टॉफी वितरित की गई।

ओशी फाउंडेशन के अध्यक्ष, श्री विवेक शर्मा जी ने बच्चों को रक्षाबंधन का महत्व समझाते हुए भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के बीच ही नहीं, बल्कि मित्रों, माता-पिता और यहां तक कि पेड़ों के साथ भी मनाया जा सकता है, क्योंकि पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन और फल प्रदान करके हमारी रक्षा करते हैं।

इस प्रेरणादायक कार्यक्रम ने बच्चों के मन में रक्षा की भावना को और प्रबल किया। रक्षाबंधन का यह अद्भुत आयोजन बच्चों के लिए यादगार बन गया।”

इस कार्यक्रम में ओशी फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा जी मनोज मुद्गल, प्रदीप (PKSM) शंकर, मोना, सीमा, ममता इत्यादि सभी टीम मेंबर मौजूद रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button