बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने जयपुर में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला में लिया भाग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर के वैशाली नगर खंडेलवाल गर्ल्स कॉलेज में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यशाल में भाग लिया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता अभियान का आगाज किया गया।कार्यशाला में राजस्थान भाजपा प्रभारी राधा मोहन,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सदस्यता अभियान के प्रदेश सयोंजक अरुण चतुर्वेदी, राजस्थान सह प्रभारी विजया रहाटकर,अर्जुन मेघवाल,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी,प्रेमचंद बैरवाने सम्बोधित कर उदबोधन दिया।
इस दौरान पुर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्य मंत्री के के विश्नोई,पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल,भाजपा बाड़मेर जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल,बालोतरा जिला सगठन प्रभारी राजेंद्र बोराणा,बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरू सहित वरिष्ठ भाजपा के नेता मौजूद थे।

Subscribe to my channel


