देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
आदर्श शिक्षा संस्थान जालौर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर बालिका उच्च माध्यमिक जालौर में बाल संसद के चुनाव आयोजित करके कन्या भारती का गठन किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
आदर्श शिक्षा संस्थान जालौर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर बालिका उच्च माध्यमिक जालौर में बाल संसद के चुनाव आयोजित करके कन्या भारती का गठन किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती बीना शर्मा ने बताया कि बाल संसद चुनाव के माध्यम से निष्पक्ष चुनाव और लोकतंत्र के महत्व के बारे में जानकारी एवं जागरूक व विवेकपूर्ण मतदान के लिए हर साल की तरह इस साल भी बाल संसद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव कोषाध्यक्ष पदों लिए चुनाव करवाए गए। कन्या भारती के गठन के लिए इन पदों के लिए उम्मेदवारों के रूप 12 प्रत्याशी मैदान में रहें । कुल 95.83 प्रतिशत मतदान रहा। बालिका शिक्षा की प्रमुख श्रीमती मंजु परमार ने बताया कि 17 अगस्त को पीठासीन अधिकारी श्री विशनाराम सोलंकी , सुरेश कुमार गर्ग , पूर्व छात्रा कृष्णा सैन, संजना परमार के निर्देशन में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।वही 17अगस्त को मतगणना करके मंत्री मंडल में अध्यक्ष पद पर एकादशी की बहिन कृष्णा परमार उपाध्यक्ष के पद पर कक्षा सप्तमी की बहन कृतिका सुथार को शपथ दिलाई शपथ ग्रहण समारोह में
सुनीता गुप्ता प्रीति नागर विनोद कुमार चौबे लता माली योगिता कंसारा कविता आचार्य रमेश वैष्णव उपस्थित रहे

Subscribe to my channel


