देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अरावली विहार सेक्टर 8 में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस प्रधान ने किया ध्वजा रोहण 

संवादाता अरूण कुमार शर्मा भिवाड़ी

 

आज देश 15 अगस्त को अपना 78 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसको लेकर पूरे देश भर में देशभक्ति का माहौल है सभी निजी और सरकारी ऑफिस में ध्वजारोहण किया जा रहा है।

वही गुरुवार को भिवाड़ी के अरावली विहार सैक्टर 8 में 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान सोसाइटी के प्रधान भागीरथ ने अपनी कार्यकारणी के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। समिति के नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन पर बच्चों ने जमकर तालियां बटोरी। प्रधान भागीरथ ने बताया कि सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया है साथ ही कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रेरणादाक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी की RWA के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में सोसाइटी की महिला पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button