उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया-

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र (समाचार): सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया-
एनसीएल ककरी परियोजना कॉलोनी परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान के सी जैन जी ने कहा कि आज हम सभी आजादी की अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारे महान स्वतन्त्रता सेनानियों के कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात् ही भारत को पूर्ण स्वाधीनता मिली है और कुछ लोग इस स्वतंत्रता को अपना अधिकार समझकर इसका दुरुपयोग करते हैं। ऐसे लोगो को इस बात का भी ज्ञान होना चाहिए कि अधिकार एवं कर्तव्य एक ही गाड़ी के दो पहिये हैं जो कि एक-दूसरे के बिना पूर्ण नहीं है।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि प्रांतीय संपर्क प्रमुख काशी प्रांत श्रीमान आर पी गुप्त जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमान राजदीप सिंह जी प्रबन्धक ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजदीप सिंह जी ने कहा कि स्वाधीनता का ठीक प्रकार से पालन तभी हो सकता है, जब हम ठीक प्रकार से शिक्षा ग्रहण करके देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण का भाव रखें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने कहा कि आजादी कहने को सिर्फ एक शब्द हैं लेकिन इसकी भव्यता को कोई भी शब्दो में नहीं बांध सकता।
इस शुभ अवसर पर भाषण एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर एन के सिंह जी, श्याम बहादुर सिंह जी, समस्त आचार्य बंधु/ भगिनी, अभिभावक माताएं एवं भैया/बहिन उपस्थित रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button