उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊ

मो०शकील को शहर कांग्रेस का महासचिव किया गया मनोनीत

डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़ चैनल जनता की आवाज मोबाइल नंबर 7376 3261 75

लखनऊ :

लखनऊ कांग्रेस शहर के सक्रिय समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता मो०शकील को शहर कांग्रेस कमेटी का महासचिव मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओ में हर्ष एवं भारी उत्साह दिखाई दिया।।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदेश के उप विधानसभा चुनाव को देखते हुए लखनऊ कांग्रेस शहर कमेटी का विस्तार किया गया। इस दौरान लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश मुख्यालय नेहरु भवन मालएवन्यू लखनऊ में मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीय प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ कांग्रेस शहर कमेटी के नवनियुक्ति पदाधिकारियो से मुलाकात कर मनोनयन पत्र देते हुए पार्टी के हित में पूरे मनोभाव के साथ कार्य करने की आपेक्षा जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। वहीं सक्रिय एवं पुराने कार्यकर्ता मो० शकील को लखनऊ कांग्रेस शहर कमेटी का महासचिव मनोनीत किये जाने पर समर्थको एवं कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,कोषाध्यक्ष शिव पान्डेय,प्रशासनिक विभाग के अध्यक्ष दिनेश सिंह, शहर अध्यक्ष अमित त्यागी, शहर अध्यक्ष डा० शहजाद आलम, बृजेश सिंह, पूर्व विधायक प्रत्याशी पार्षद मुकेश सिंह चौहान व वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्तिथ रहे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button