ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
भाजपा सरकार झूठी घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को बरगलाने मे लगी-सरपंच अतेंद्र यादव
कांग्रेस सरकार आने पर नारनौल का समुचित विकास होगा-अतेंद्र यादव

नारनौल 9 अगस्त (सतीश कुमार शर्मा)
विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सरपंच अतेंद्र यादव ने आज क्षेत्र के गांव मोहनपुर, डोहऱ खुर्द ओर खोड़मा मे घर-घर कांग्रेस, हऱ घर कांग्रेस अभियान चलाकर ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया और लोगो को कांग्रेस से जोड़ा। सभी गांवों मे सरपंच अतेंद्र यादव का भव्य स्वागत किया गया।
*ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख भाजपा सरकार झूठी घोषणाएं करने मे लगी हुई है, किन्तु जनता काफ़ी समझदार हो चुकी है और इनके जुमलों मे फंसने वाली नहीं है! अतेंद्र यादव ने कहा कि अगर भाजपा सरकार जन हितेषी होती तो 2 साल पहले ये घोषणाएं क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता मे लाने का मन बना चुकी है और प्रचण्ड बहुमत से कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।*
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी काम मे विश्वास करती है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल मे प्रदेश का चोतरफा विकास करवाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सांसद चौधरी दिपेन्द्र सिंह हुड्डा की हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा को भारी जन समर्थन मील रहा है, जोकि इस बात का साफ संकेत है कि हरियाणा में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।