ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आन्दोलनरत कर्मचारियों के स्पष्टीकरण किये जारी एन.एच.एम. कर्मियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर स्पष्टीकरण की प्रतियां जला कर किया विरोध 

 

नारनौल 7 अगस्त (सतीश कुमार)

 

हड़ताल के तेहरवे दिन एन.एच.एम. कर्मचारियों द्वारा कर्मिक अनशन किया जारी, आज प्रातः 09:00 बजे 5 महिला कर्मचारी कर्मिक अनशन पर बैठी जिनमें मंजू, पूनम, प्रमिला, शीला तथा सुनिता मान को महिला कर्मचारियों द्वारा फूल माला पहनाकर कर्मिक अनशन पर बैठाया गया। कर्मिक अनशन पर बैठी जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनिता मान ने बताया कि आज से हमने कर्मिक अनशन जारी किया है. यदि सरकार द्वारा जल्द हमारी मांगो को पूर्ण नही किया जाता है तो आन्दोलन को आगे बढाते हुये हम भूख हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। जिला अध्यक्ष डा० पुष्पेन्द्र ने बताया कि एन.एच.एम. सांझा मोर्चा की प्रदेश समिति द्वारा हडताल प्रारम्भ करने से पूर्व मुख्यमन्त्री, मुख्य सचिव, मिशन निदेशक एन.एच.एम., महानिदेशक आयुष तथा सभी सिविल सर्जनों को लिखित में सूचना दे दी गई थी, इसके ईलावा सरकार के प्रवक्ता भी न्यूज चैनलों पर चर्चा में प्रतिदिन स्वीकार करते हैं कि एन.एच.एम. कर्मचारी आन्दोलनरत हैं, इनकी मांगो पर सरकार विचार कर रही है, इसके बावजूद जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकरियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत सैंकड़ों एन. एच.एम. कर्मचारियों को डयूटी से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित बताकर उनके स्पष्टीकरण कॉल किये गये हैं, जो केवल और केवल आन्दोलन को भटकाने की कोशिश है। इसके रोषस्वरूप आज लघुसचिवालय में उपायुक्त कार्यालय के सामने स्पष्टीकरण पत्र की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट किया गया। संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य हरकेश ने बताया कि सरकार के प्रवक्ताओं द्वारा न्यूज चैनलों पर सरेआम झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है कि सरकार द्वारा एन.एच.एम. कर्मचारियों की 9 में से 5 मांगे मान ली गई है जबकि हकीकत यह है कि आन्दोलन के 13 दिन बीत जाने पर सरकार के किसी प्रतिनिधी की एन.एच.एम. कर्मचारियों से कोई बातचीत ही नही हुई है। केवल खानापूर्ति व कर्मचारियों के लिये मिशन निदेशक एन.एच.एम. के साथ जरूर 2 मिटिंग हुई है. लेकिन उक्त मिटिगों में भी मांगो के लिये कोई लिखित पत्र अथवा आश्वासन नही मिला है, केवल मौखिक तौर कहा गया है कि आपकी यह मांग मान ली जायेगी। उन्होने कहा कि जब प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमन्त्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 2 नवम्बर 2021 में घोषणा की गई थी एन.एच.एम. कर्मचारियों को उनके कोरोना कॉल में किये गये साहसिक कार्य की एवज में सातवां वेतन लागू किया गया है. वह आज तक लागू नही हो पाया है फिर हम मिशन निदेशक के मौखिक बातों पर विश्वास करें। एम.पी.एच.ई. ऐसोसिएशन से गुलाब सिंह ने धरना स्थल पर आकर एन.एच.एम. कर्मचारियों के आन्दोलन का समर्थन किया तथा सरकार से कर्मचारियों की मांगो को तुरन्त पूर्ण करने की मांग की। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला संयोजक संदीप यादव, जिला मन्त्री विनोद राय, डा० उषा, डा० चन्द्रपाल, उमेश, नित्यानन्द, महेश यादव, कमलेश, प्रोमिला, सुशील देवी, सरिता, बिन्दू यादव, अशोक प्रधान, इत्यादि ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये कर्मचारियों को सम्बोधित किया। मुख्य मांगे 1. एनएचएम कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करने की सैधांतिक मंजूरी 2 नवम्बर 2021 सरकार द्वारा प्रदान दी गई है। अतः जल्द से जल्द कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करवाया जाए। 2. वर्ष 2017 से 2022 तक एन.एच.एम. कर्मचारियों द्वारा किये गये आन्दोलन / हडताल की अवधि का वेतन डयूटी अवधि मानते हुए स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठनो की भांति वेतन जारी किया जाए। 3. एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाये, जब तक नियमित नहीं किया जाता तब तक ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश, एल.टी.सी., अनुकम्पा सहायता, हरियाणा सिविल सर्विस 2016 को लागू करते हुये सेवा सुरक्षा प्रदान की जाये। 4. एनएचएम कर्मचारियों कैंसलैस मेडिकल सुविधा का लाभ प्रदान किया जाये। 5. एनएचएम कर्मचारियों की स्थानांतरण निति लागू की जाये। 6. सर्विस बायलाज में कुछ कैटेगरियों की वेतन विसंगती दूर नहीं की गई है उनकी वेतन विसंगती दूर की जाये। 7. 108 कन्ट्रोल रूम आपरेटर की डयुटी पंचकुला स्थित डायल 112 में लगाई गई है अनुरोध है कि सभी जिलो के आपरेटर की डयुटी उनके स्थानीय जिले में ही लगाई जाये। 8. एनएचएम में कार्यरत एएनएम, स्टाफ नर्स एंव अन्य पैरामैडिकल स्टाफ को वर्दी भत्ता प्रदान किया जाये।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button