बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान में आयोजित महावीर इंटरनेशनल के 50 वे गोल्डन जुबली वर्ष के अवसर पर श्री लिखमेश्वर जी महाराज की प्रेरणा से पौधा रोपण किया गया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान में आयोजित महावीर इंटरनेशनल के 50 वे गोल्डन जुबली वर्ष के अवसर पर श्री लिखमेश्वर जी महाराज की प्रेरणा से पौधा रोपण किया गया। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एवं हमारे जीवन के निर्वाहन और प्राणी मात्र के लिए पौधों की भूमिका को महत्व पूर्ण बताया, वृक्ष केवल वसुंधरा के श्रृंगार ही नहीं हैं ,हमारे जीवन के आधार भी हैं। भगत सिंह सर्किल के समीप परिसर में सरंक्षक पारस मल भण्डारी ने कहा पौधा लगाकर ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है आमजन जागरूक नागरिक होने परिचय देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाए देख भाल कर पौधे विकसित करे/पोधे लगाकर ही धरती पर प्राणी मात्र की रक्षा की जा सकती है। केंद्र चैयरमेन धर्मेश चोपड़ा ने हीरालाल प्रजापति एवं उनके परिवार के सचिन कुमार , भरत कुमार, मनसुख, साहिल, हेमंत, संदीप, विपुल, अजय सहित को आयोजित पर्यावरण के संदर्भ में पौधारोपण कार्य के लिए योगदान को सराहनीय बताया । जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता ने बताया कि अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा, गौतम चंद दांती, ने पौधारोपण किया एवं हीरालाल प्रजापति ने पौधों के संरक्षण और संवर्धन के कार्य को करने का विश्वास व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button