ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

एनएचएम कर्मचारियों की स्थानांतरण निति लागू की जाये

*एन.एच.एम. कर्मचारियों को पक्का किया जाए* *एन.एच.एम. कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव को सोपा ज्ञापन*

 

दिनांक 4 अगस्त (सतीश कुमार)

 

 

नारनौल 10 वें दिन में प्रवेश कर चुके एन.एच.एम. कर्मचारियों के आन्दोलन में प्रातः 09:00 बजे प्रतिदिन की भांति लघु सचिवालय में एकत्रित हुये तथा जिला अध्यक्ष डा० पुष्पेन्द्र की अध्यक्षता में उपायुक्त निवास के सामने से महावीर चौक, सिंघाना रोड़ तथा होंडा चौक से सैंकड़ो की संख्या में प्रदर्शन करते हुये लगभग 11:30 बजे सिंचाई मन्त्री डा० अभय सिंह यादव के निवास स्थान पर पहुंचे। डा० पुष्पेन्द्र ने बताया कि हमारे द्वारा एक दिन पूर्व ही सी.आई.डी. व प्रिन्ट मिडिया के माध्यम से ज्ञापन देने की बात पहुंचा दी गई थी। सैकड़ो कर्मचारी भंयकर गर्मी में यहां पहुंचे तो के मन्त्री जी के पी.ए. ने बताया कि मन्त्री जी बाहर है, लगभग 4 घण्टे में आयेंगे और आपका ज्ञापन हमें दे दों. इस पर प्रदर्शनकारियों ने जवाब दिया कि मन्त्री जी जब तक नहीं आते तब तक हम यहा धरना देते रहेंगे तथा ज्ञापन मन्त्री जी को ही देंगे। 03 घण्टे इन्तजार के पश्चात लगभग 02:30 बजे डा० अभय सिंह यादव ने निवास स्थान पर पहुंच एन. एच.एम. कर्मचारियों का ज्ञापन लिया तथा उन्होने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुझे स्वयं यह महसूस हो रहा है कि 27-28 वर्ष को कर्मचारी कच्चा कैसे रह सकता है। मैं आपकी बात पहले भी विधान सभा उठा चुका हूँ तथा अब भी सरकार के हर स्तर पर आपकी बात उठाउंगा। उन्होने बताया कि मुख्य मन्त्री के नाम से हमने सिंचाई मन्त्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपा है ताकि कल दिनांक 05.08.2024 को कैबिनेट मिटिंग के एजेन्डा में एन.एच.एम. कर्मचारियों की मांग भी सम्मिलित हो सके। संघ के जिला संयोजक संदीप यादव ने बताया कि पिछले कई वर्षों से देख रहे हैं कि चुनाव से पहले हर सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की पोलिसी बनाती है, 2003, 2007 तथा 2014 में हरियाणा सरकारों द्वारा पॉलिसी बनाकर नियमित किया जा चुका है परन्तु एन.एच.एम. कर्मचारी 1998 से कार्यरत है परन्तु इनको 27 वर्ष बीत जाने पर भी किसी भी पोलिसी में शामिल नही किया जाता। हम सरकार से यह मांग करते हैं कि पूर्व की सरकारों की भान्ति इस बार सरकार पॉलिसी बनाते समय एन.एच.एम. को ना भूलें। 11:30 बजे से 02:30 बजे तक सिंचाई मन्त्री के निवास स्थान पर धरना दे रहे एन.एच.एम. कर्मचारियों को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मन्त्री विनोद राव, हरकेश, दिलबाग सिंह, डा० प्रीति, डा० नितिन, डा० सन्दीप, सपना, उमेश कश्यप, सुनिता मान, कमलेश, ज्ञानवति, सुशीला देवी, हेमन्त यादव, धमेन्द्र वर्मा इत्यादि ने भी सम्बोधित किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये जल्द से जल्द एन.एच. एम. कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। मुख्य मांगे 1. एनएचएम कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करने की सैधांतिक मंजूरी 2 नवम्बर 2021 सरकार द्वारा प्रदान दी गई है। अतः जल्द से जल्द कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करवाया जाए। 2. वर्ष 2017 से 2022 तक एन.एच.एम. कर्मचारियों द्वारा किये गये आन्दोलन / हडताल की अवधि का वेतन डयूटी अवधि मानते हुए स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठनो की भांति वेतन जारी किया जाए। 3. एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाये, जब तक नियमित नही किया जाता तब तक ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश, एल.टी.सी., अनुकम्पा सहायता, हरियाणा सिविल सर्विस 2016 को लागू करते हुये सेवा सुरक्षा प्रदान की जाये। 4. एनएचएम कर्मचारियों ? कैसलैस मेडिकल सुविधा का लाभ प्रदान किया जाये। 5. एनएचएम कर्मचारियों की स्थानांतरण निति लागू की जाये।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button