देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है अहीरवाल का भला-सरपंच अतेंद्र यादव
*हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को मिल रहा जोरदार समर्थन-अतेंद्र यादव*

नारनौल 4 अगस्त (सतीश कुमार)
नारनौल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और टिकट के प्रबल दावेदार व सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ही अहीरवाल क्षेत्र का भला कर सकती है और कांग्रेस के शासन मे ही इस क्षेत्र का चोतरफा विकास हुआ है।
*सरपंच अतेंद्र यादव गांव नांगल काठा मे घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। ग्रामीणों ने सरपंच अतेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा मे आगामी विधानसभा चुनावों मे कांग्रेस पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिलेगा और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड़्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते जनता का बुरा हाल है। प्रदेश मे गुंडा राज स्थापित हो चूका है, आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं हो रही।*
उन्होंने कहा कि हरियाणा गवाह है कि कांग्रेस आलाकमान के साथ ओर विश्वास से पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने जो भी वायदे किए वो पुरे किए है और इस बार भी जनता के हक में ये पोर्टल खत्म किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ 15 मुद्दों से जुड़े सवालों की चार्ज शीट जारी की है, जिनमे देश मे सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा मे क्यों? बीजेपी की केंद्रीय सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य क्यों कहा? घर घर तक क्यों पहुंचाया नशा? देश मे सर्वाधिक महंगाई हरियाणा मे क्यों? भृष्टाचार के जनक और जनता के जी का जंजाल क्यों बने सरकारी पोर्टल आईडी? भाजपा के 10 साल मे हजारों करोड़ के 50 से ज्यादा घोटाले क्यों? भाजपा काल क्यों बना किसानो का काल? भाजपा ने दलितों और पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा क्यों की? अग्निपथ और कौशल निगम के जरिये क्यों खत्म की पक्की नौकरिया? हर वर्ग पर लाठी और गोलिया क्यों बरसाई? इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को शून्य पर क्यों लेकर आई बीजेपी? 2014 ओर 2019 की चुनावी घोषणाए क्यों पूरी नहीं की? बीजेपी ने स्वास्थ्य सेवाएं का दिवालिया क्यों पीटा? बीजेपी ने प्रदेश के शिक्षा तंत्र को क्यों बर्बाद किया और भाजपा ने देश की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था को चौपट क्यों किया आदि शामिल है?