
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने सावन के तीसरे सोमवार को विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने सावन के सोमवार को आबुराज माउंट आबू स्थित वास्थानेशवर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर साधु संतों से आशीर्वाद लिया व जलाभिषेक किया।उसके बाद सिरोही स्थित सारणेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर सभी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं समस्त जगत के कल्याण की प्रार्थना की।
नवाणु तप करने वाले लुंकड़ का किया सम्मान:-
बालोतरा निवासी शांतिलाल लुंकड़ के नवाणु तप (जैन धर्म में सबसे कठिन आध्यात्मिक यात्राओं मे से एक) की तपस्या चल रही है इसके निमित्त सोमवार को महातीर्थ पावापुरी (सिरोही) मे उनसे मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी व उनका माला पहनाकर कर स्वागत करते हुए गौ माता की मूर्ति भेंट की।इस दौरान अशोकजी चोपड़ा, दिनेश गोलेचा,संजय सालेचा, संजय चोपड़ा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


