खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

विद्यालय नहीं खुला तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन जिला प्रसासन से कि स्कूल खुलवाने की अपील

जिला प्रशासन उठाये जल्दी कदम

 

जयबीर सिंह ब्यूरो हैड ( खैरथल-तिजारा) राजस्थान

 शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर राज्य सरकार के स्कूल विलय के निर्णय का विरोध अब उग्र रूप लेता जा रहा है ग्राम पंचायत तिगांवा के पंचायत समिति कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा के एक गाँव मांघा का माजरा विद्यालय बंद होने के कारण अब ग्रामीण करने लगे हैं धरना प्रदर्शन अगर स्कूल नहीं खुला तो करेंगे आंदोलन सरकार व शिक्षा विभाग के इस निर्णय से ग्रामीण आक्रोशित हैं। 5,6किलोमीटर तक नहीं कोई स्कूल सड़कों का बुरा हाल ऐसे में देखते हैं प्रशासन क्या कदम उठाता है यह कोई छोटी समस्या नहीं है छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य की बात है, इस समस्या पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मांघा का माजरा ग्राम पंचायत तिगांवा पंचायत समिति कोटकासिम, खैरथल तिजारा राजस्थान की इस समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए क्या कदम उठाती है। कांग्रेस के राज्य में तो खुला नहीं स्कूल विधायक दीपचंद खैरिया और सरपंच को सौपा था ज्ञापन लेकिन आज तक नहीं खुला स्कूल हताश हो कर किया अपने बच्चे को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

 *विद्यालय नहीं खुला तो करेंगे आंदोलन*

 स्कूल खुलवाने को लेकर समस्त ग्रामवासी गाँव मांघा के माजरा के लोगों ने छोटे -छोटे बच्चों को लेकर किया धरना प्रदर्शन वहीं भारत माता की जय के जयकारों की ध्वनि चारों तरफ गूंज रही थी।और आगे मिडिया से बात करते हुए ग्रामीणों ने कहा अगर हमारा गांव का स्कूल नहीं खुला तो हम करेंगे आंदोलन, हमारे बच्चों का हो रहा है भविष्य खराब, जिला प्रशासन जल्दी उठाये कदम,अगर नहीं उठाये कदम फिर हम करेंगे आंदोलन स्कूल खुलना चाहिए और हमारे बच्चे को शिक्षा मिलनी चाहिए। जिला अधिकारियों का ध्यान नहीं है ग्रामीणों की तरफ बिलकुल इस पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई करें ताकि हमारे भी बच्चे पढ़े आगे बढ़े। चुनाव के टाइम तो बड़े-बड़े नेता ऐसे वादे करते हैं हम यह कर देंगे वह कर देंगे लेकिन करते कुछ नहीं है यह विचारधारा है ग्राम वासियों की एक भी विद्यालय नहीं होने से हमारे बच्चों का भविष्य खराब होता जा रहा है हमारे बच्चों के सपने मिट्टी में मिलाकर राख होता जा रहा हैं। गरीब जाए तो जाए कहां हम सभी ग्रामवासियों की यह अपील है कि शिक्षा विभाग अधिकारियों से पुणे विचार विमर्श करते हुए जल्दी से जल्दी मध्य विद्यालय मांघा का माजरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मांघा का माजरा का भवन पंचायत समिति कोटकासिम खैरथल तिजारा राजस्थान को पुनः खोलने की अपील की है। बच्चों के भविष्य के हित में बंद पड़े विद्यालय को फिर से खोलने की मांग की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button