देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राज्यशिक्षाहरियाणा

हरित वसुंधरा आधार समिति द्वारा राजकीय महाविद्यालय नारनौल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

एक पौधा अपनी मां के नाम- डॉ पूर्ण प्रभा प्राचार्य*  *संस्था द्वारा इको फ्रेंडली बैग्स भी मुफ्त वितरित किए गये

 

 (सतीश कुमार )

 

  राजकीय महाविद्यालय

 नारनौल के परिसर में हरित वसुंधरा आधार समिति के सौजन्य से और यूथ रेडक्रॉस एनसीसी एनएसएस यूनिट्स के सानिध्य में और डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा ने बताया कि हरित वसुंधरा आधार समिति नारनौल पर्यावरण को लेकर मां वसुंधरा की सेवा में समर्पित है जिला महेंद्रगढ़ की अग्रणी संस्था है। सभी स्टाफ सदस्यों और विधार्थियों से भी आग्रह करते हुए कहा कि पौधा रोपण अभियान में वे साझीदार बनें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण को साफ व सुथरा और स्वच्छ बनाने में मदद करें।

               *उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण को लेकर समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भी एक पौधा मां के नाम लगाने का आह्वान देश की जनता से किया है। हरित वसुंधरा समिति के सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा हजारों की संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के काम में निरन्तर लगी है ।वहीं दूसरों को भी प्रेरित कर रही है। हरित वसुंधरा आधार समिति अभी तक लगभग 6300 पौधे लगाकर उनका संरक्षण कर रही है। साथ ही साथ 6000 के करीब इको फ्रेंडली बैग्स भी मुफ्त वितरित कर चुकी है।*

            पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि आज रविवार को महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अजीत जैन सर्राफ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जिन्होंने पौधों के कवचों (ट्री गार्ड) हेतु 11 हजार रूपए दान में दिए साथ ही महाविद्यालय कोंसिल के सदस्यों डॉ पूर्ण प्रभा, उपप्राचार्य डॉ जगजीत सिंह मोर और डॉ नरेश यादव ने और एनसीसी एनएसएस और यूथ रेडक्रॉस कैडेट्स ने अपने श्रमदान के साथ साथ सहयोग राशि संस्था प्रदान की साथ ही साथ सभी ने अपनी मां के नाम एक एक पौधा लगाया।

          *हरित वसुंधरा आधार समिति द्वारा पर्यावरण के प्रति किए जा रहे नेक कार्य के लिए महाविद्यालय कुलसचिव डॉ सत्य पाल सुलोदिया और एनसीसी अधिकारी डॉ मीना , डॉ जय पाल ने और यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी डॉ चंद्र मोहन द्वारा सभी सदस्यों को फूल मालाओं और बुकों से स्वागत किया। संस्था के सभी गणमान्य सदस्यों ने पौधा रोपण अभियान की शुरूआत गायत्री मंत्र उच्चारण करते हुए उन्होंने सभी लोगों से एक पौधा मां के नाम लगाने का आह्वान भी किया इस दौरान महाविद्यालय परिसर में अशोका, त्रिवेणी, और फलदाई 101 पौधे लगाए गए ।हरित वसुंधरा आधार समिति का लक्ष्य पौधे लगाकर उनको वृक्ष बनाने का है जोकि बहुत सराहनीय कदम है इस संस्था द्वारा नारनौल शहर के विभिन्न सार्वजनिक और सरकारी संस्थानों में लगातार पौधारोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पॉलिथिन बैग के खिलाफ भी समिति ने जो अभियान चलाया हुआ है और लोगों को पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक कर रही है।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button