देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिराज्यहरियाणा
लोकसभा में किया था हाफ विधानसभा में करेंगे साफ : दीपेंद्र हुड्डा

(सतीश कुमार.नारनौल)
नारनौल। हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में चल रही हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार को नांगल चौधरी विधानसभा पहुंची। प्रथम चरण में मिले अपार जनसमर्थन से उत्साहित सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के अन्तर्गत तीन अगस्त को नांगल चौधरी अनाज मंडी में भाजपा सरकार के 10 साल के कुशासन के खिलाफ जनता के सवालों का जवाब और हिसाब मांगा। आज एक बार फिर से दीपेंद्र हुड्डा ने दोबारा नांगल चौधरी से इस यात्रा को शुरू किया। इसी कड़ी में आज तीन किलोमीटर लम्बी यात्रा दोपहर नांगल चौधरी की अनाज मंडी से गुर्जर भवन तक पहुंची। जहां पहले दीपेंद्र हुड्डा ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया। हुड्डा ने सम्बोधन के बाद नगर में पदयात्रा भी निकाली।
Subscribe to my channel


