बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के पदभार ग्रहण समारोह में लिया भाग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने जयपुर में भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के पदभार ग्रहण समारोह में भाग लिया।
शनिवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेकर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ को गुलदस्ता भेंट कर व दुप्पटा पहनाकर स्वागत करते हुए बधाई दी।बांठिया ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां भाजपा के प्रमुख नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एयरपोर्ट से ‘बाइक रैली’ के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पार्टी कार्यालय तक लेकर आए।भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूजन के बाद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए पंडाल में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को राठौड़ संबोधित किया।इस दौरान बांठिया ने समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी सहित राजस्थार सरकार के मंत्रिमंडल के अनेक मंत्रीयो से मुलाकात की।

Subscribe to my channel


