ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहेंद्रगढ़राज्यहरियाणा

शांति कुंज अनाथ आश्रम मोड़ी में 4 अगस्त को मनाएंगे तीसरा वार्षिक महोत्सव एवं सम्मान समारोह

 

नारनौल 2 अगस्त (सतीश कुमार)

 

शांतिकुंज अनाथ बेसहारा आश्रम मोड़ी में 4 अगस्त रविवार को वार्षिक महोत्सव व सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। संस्था के सदस्य ने बताया की इस अनाथ आश्रम को चलते हुए 3 साल हो चुके हैं। इस अवसर पर इसका तीसरा वार्षिक महोत्सव मनाया जा रहा है। संस्था के संचालक ने बताया कि बहुत से ऐसे व्यक्ति जो सामाजिक कार्य सेवा भावना से करते हैं जो प्रकृति वह जीवो के हितार्थ के लिए अपना समय लगते हैं ऐसी संस्था और व्यक्तियों को उत्साहित करने के लिए और उनके द्वारा किए गए कार्यों को समाज के सामने लाने के लिए संस्था ने इसी दिन वशिष्ठ सेवा सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा और उनका हौसला समाज में कार्य करने के लिए उत्साहित किया जाएगा। संस्था उन सभी को आमंत्रित करती है जिन्होंने सामाजिक प्राकृतिक हितार्थ कार्य किए हैं, सामाजिक कुरीतियों के प्रति समाज को जागरूक किया है, उनको सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज में बहुत सारे सेवानिवृत अधिकारी और फौजीयो को भी आमंत्रित किया जाता है। उनको भी इस श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के सदस्य देशराज ने बताया की आज भी हमारे अनाथ आश्रम में 35 व्यक्तियों से ज्यादा रह रहे हैं और संस्था निस्वार्थ भावना से शिक्षा, पर्यावरण, जागरूकता और अनाथ हुए बेसहारों के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप यादव समाजसेवी आ रहे हैं इसी अवसर पर विशिष्ट अतिथि सांसद धर्मवीर चौधरी के सुपुत्र मोहित चौधरी, सीताराम विधायक अटेली, प्रद्युम्न महाराज खानपुर, अनिल पुरोहित सिद्ध सेवा धाम मंधन्न समर्पणआनंद महाराज दड़ौली, आश्रम इतवार नाथ महाराज बाबा खेतानाथ आश्रम व और सिद्ध पुरुष महात्मा भी आ रहे हैं। साथ में क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी नेतागण भी इस कार्यक्रम में अनाथ बेसहारों ऑन का हौसला बढ़ाने के लिए आ रहे हैं। इस सम्मान समारोह में पंजाब राजस्थान दिल्ली उत्तराखंड से काफी बड़े-बड़े समाजसेवी भी आ रहे हैं।

धार्मिक भजन व रागनी कंपटीशन के कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार विकास पसोरिया, दीपक पसोरिया व मास्टर अमृत सिंह मनोरंजन करेंगे। संस्था निवेदन करती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button