ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा ने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के शपथ ग्रहण पर उन्हें शुभकामनाएं दी

नारनौल 2 अगस्त (सतीश कुमार)
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक महामहिम गुलाबचंद कटारिया के बुधवार को चंडीगढ़ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच कर हरियाणा के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री शर्मा ने चंडीगढ़ से लौटकर बताया कि गुलाबचंद कटारिया उनके पुराने मित्र हैं, राजस्थान सरकार में वे शिक्षा सहित अनेक विभागों के अनेक बार मंत्री भी रहे हैं। उनका राजनीतिक लंबा अनुभव है। चंडीगढ़ हमारी राजधानी है, जिसके महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया प्रशासक भी है।
*चंडीगढ़ शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से 2 दिन से वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को गले लगा कर हाल-चाल जान रहे हैं व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान से श्री शर्मा का परिचय करवा रहे हैं। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने यह भी भी बताया कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान से हरियाणा के हिस्से का एसवाईएल के पानी मामले को सुलझाने का अनुरोध किया है ताकि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल सके।*