ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस के प्रभारी धीरूभाई ने नारनौल में संभावित उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओ की ली बैठक

नारनौल 2 अगस्त (सतीश कुमार)
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है और पुरे दमखम के साथ चुनावी मैदान मे उतर आई है। इसी कड़ी में आज नारनौल मे पार्टी के संभावित उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओ की बैठक हुई, जिसमे महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी धीरूभाई पटेल, ट्रेनर अरुण सर्राफ, नारनौल विधानसभा प्रभारी दिनेश यादव और विधानसभा कॉर्डिनेटर अनिल चौधरी प्रमुख रूप से शरीक हुए। चुनावों के मद्देनज़र इस टीम ने सभी संभावित उम्मीदवारों से मुलाकात की।
*इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सभी साथियों को पार्टी द्वारा दिए गए दिशानिर्देश भी समझाए गए। इस मोके पर धीरूभाई पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती से जुट जाएं और लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराये। प्रभारी दिनेश राजेंद्र ठेकेदार ने कहा कि संगठन का मजबूती होना बहुत जरूरी है और किसी भी पार्टी की मजबूती मे कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका होती है। इस मोके पर नारनौल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओर टिकट के प्रबल दावेदार सरपंच अतेंद्र यादव ने सभी प्रभारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।*

Subscribe to my channel


