खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया गया वाल्मीकि मंदिर में पौधारोपण

 *इस दौरान विहिप द्वारा मुख्य अतिथि चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी का सम्मान किया गया* 

 

 

जयबीर सिंह ब्यूरो (कोटकासिम)

 विश्व हिंदू परिषद कोटकासिम द्वारा वाल्मीकि मंदिर में पौधाराेपण कर सृष्टि का श्रृंगार किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटकासिम नगर पालिका चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी रहे।

 विश्व हिंदू परिषद द्वारा अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी का श्री राम का पटका उढाकर सम्मान किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने पौधारोपण को जीवन देने वाला विशेष कार्यक्रम बताया तो वहीं मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद जिला मठ मंदिर प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा पौधारोपण से हमारे जीवन में मां भारती के आशीर्वाद के साथ हमें प्राण वायु मिलती है और सृष्टि का श्रृंगार होता है! इस दौरान कुलदीप पंडित वेद प्रकाश शर्मा और विश्व हिंदू परिषद जिला धर्म प्रसार प्रमुख कालू राजा ने भी सभी से पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी, चेयरमैन पत्नी कांता देवी, विश्व हिंदू परिषद जिला मठ मंदिर प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, कुलदीप पंडित वेद प्रकाश शर्मा, विश्व हिंदू परिषद जिला धर्मशाला प्रमुख कालू राजा, विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी सदस्य यादराम वाल्मीकि, संस्कार उर्फ गोली प्रजापत शहित विहिप के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button