खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने पंजाब के नए राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक कटारिया के शपथ ग्रहण समारोह में लिया भाग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने के गुरु नानक ऑडिटोरियम में आयोजित पंजाब के नए राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेकर बधाई दी।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने बताया कि गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पंजाब के नए राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में गुलाब चंद कटारिया ने शपथ ली।पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने कटारिया को पद व गोपनीयता की शपथ
दिलाई।शपथ समारोह के बाद बांठिया ने महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को गुलदस्ता भेंट कर क्षेत्र व ट्रस्ट की ओर से बधाई दी।उन्होंने ने बताया कि शपथ ग्रहण में पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, स्पीकर कुलतार सिंह,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,वित्त मंत्री हरपाल चीमा, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, फूड एंड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक के साथ अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।बांठिया ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद गुलाब चंद कटारिया ने कहा मुझे एक महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी मिली है।मैं कैसा प्रदर्शन करूंगा यह 6-8 महीने बाद पता चलेगा, जब लोग और पार्टियां मेरे काम का विश्लेषण करेंगी।मैं एक अच्छे लोक सेवक के रूप में काम करने का प्रयास करूंगा। बांठिया ने महामहिम राज्यपाल को श्री चम्पालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से भी स्वागत करते हुए बालोतरा आने का न्यौता भी दिया।महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ट्रस्ट के सरंक्षक भी है।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा में हमेशा ट्रस्ट को मार्गदर्शन देता रहूंगा।

Subscribe to my channel


