देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल में 5 दिनों तक लगातार मनाया जाएगा तीज महोत्सव

नारनौल।30 जूलाई (सतीश कुमार,)
हरियाली तीज के अवसर पर इस बार समाजसेवी रविंद्र सिंह मटरू द्वारा पांच दिवसीय हरियाली तीज महोत्सव मनाया जाएगा इस चीज महोत्सव में हरियाणा के जाने-माने कलाकार लोगों के मनोरंजन के लिए आएंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए रविंद्र सिंह मटरू ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत एक अगस्त से होगी। इस दिन पहला कार्यक्रम गांव निवाजनगर में शाम को 4 बजे से रात को 9 बजे तक दुर्गा माता मंदिर में मनाया जाएगा। वही 2 अगस्त को डैरोली अहीर के खेल स्टेडियम के पास व्यायाम शाला में शाम को 4 से 9 बजे तक 3 अगस्त को नारनौल के चामुंडा देवी स्थित श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट में शाम को 4 बजे से 9 बजे बजे तक, 4 अगस्त को नारनौल में रामेश्वर गार्डन नजदीक सिटी मैरिज पैलेस में शाम को 4 बजे से 9 बजे तक तथा 5 अगस्त को स्टेडियम के पास सैनी आश्रम में शाम को 4 बजे से रात को 9 बजे तक तीज महोत्सव मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में हरियाणवी हास्य कलाकार महेंद्र सिंह झंडू, लकी उड़ान के अलावा हरियाणवी डांस कलाकारों द्वारा लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।

Subscribe to my channel


