देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

सवेरा संस्थान बालोतरा का महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा पर पांच दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

सवेरा संस्थान बालोतरा

बालोतरा, 30 जुलाई।

 बेटियां दो परिवारों को जोड़ने वाली स्नेह की प्रतिमूर्ति है बालिका शिक्षा में अनवरता जरूरी है शिक्षित नारी समृद्ध भारत के सपने को साकार करेगी यह

उदगार हेमपुरा गांव में महिला सशक्तिकरण जेण्डर संवेदनशील वातावरण निर्माण के तहत सवेरा संस्थान बालोतरा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के समापन के अवसर पर संस्थान सचिव खींयाराम चौधरी ने व्यक्त किये। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य नारायणराम भील व महिला समन्वयक टीपू भादू ने कहा कि समय के साथ बदलाव करना वर्तमान की जरूरत है गरीब व वंचित समुदाय के परिवारों की बेटियों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाकर उच्च अध्ययन हेतु सघन प्रयास की आवश्यकता बताइ। इस अवसर पर लोक कला कठपुतली खेल, जागृति गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामुदायिक शिक्षण, महिला हिंसा निराकरण, किशोरी बालिका क्षमतावर्धन के साथ शैक्षणिक जागरूकता का संदेश दिया गया कार्यक्रम में बांडाराम परमार, सीमा कंवर चारण, सावलराम भील, भंवरलाल ठेकेदार, चांदनी चौधरी सुशीला पालीवाल, पमसा परमार, इंजी. मांगीलाल सारण, अशरफ अली, राजेश डागुर सहित बड़ी संख्या में लोग शरिक हुए। कार्यक्रम के अंत में महिला सखी सहेली रुक्मणी भील ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद व्यापित किया।

खींयाराम चौधरी। 9828622048

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button