देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अणुव्रत समिति जसोल के वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

जसोल – आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री यशवंतकुमार जी मुनिश्री मोक्ष कुमार जी के सानिध्य में स्थानीय पुराना ओसवाल भवन में मंगलवार को प्रातः10:15 बजे अणुव्रत विश्व भारतीय सोसाइटी के निर्देशानुसार अणुव्रत समिति जसोल की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण अणुव्रत समिति के प्रचार प्रचार मंत्री डूंगरचंद बागरेचा ने अणुव्रत गीत संगान से किया। अणुव्रत प्रभारी भुपतराज कोठारी ने अणुव्रत आचार सहिंता का वाचन किया। मंत्री सफरुखान द्वारा गत साधारण सभा की कार्यवाही का वाचन किया गया। साथ ही वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। आय- व्यय का लेखा जोखा विवरण महावीर सालेचा ने किया। स्वागत भाषण में अणुव्रत समिति अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा ने कहा कि पुरे वर्ष के दौरान गतिविधियो एवम उल्लेखनीय उपलब्धियो रही पुरे तेरापंथ समाज का सहयोग रहा। आने वाले कार्यक्रम अणुव्रत उद्‌बोधन सप्ताह का कार्यक्रम 01अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2024 को आने वाला है। साथ ही 75 वां वार्षिक अधिवेशन 8 -9-10 नवम्बर 2024 को अणुव्रत अनुशास्ता प्रवास स्थल सुरत मे होने जा रहा है। उसकी जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम मे भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। मुनिश्री यशवन्त कुमार जी ने कहा कि भगवान महावीर के अनुसार अणुव्रत पांच होते है, अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य,अपरिग्रह,अणु का अर्थ है छोटे से छोटा व्रत का अर्थ संकल्प, आचार्यश्री का मत था कि हम जीवन में छोटा सा व्रत लेकर उसका निष्ठा से पालन करें तो न केवल अपना परिवार एवं आसपास वालों का जीवन भी बदल जाता है। लाखों लोगों ने अणुव्रत आंदोलन से प्रेरित होकर हिंसा मद्यपान, मांसाहार, झूठ ,छल कपट आदि अवगुणों को त्याग कर अपना जीवन सादक बनाए जा सकता है जसोल अणुव्रत समिति अच्छा कार्य करी है। आभार व्यक्त अणुव्रत समिति के द्वितीय उपाध्यक्ष श्रीमती डिम्पल श्रीश्रीमाल किया संचालन प्रथम उपाध्यक्ष श्रीमति रेखा डोसी चोपड़ा किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच भंवरलाल भंसाली, दीपचंद ढ़ेलडिया, पुष्पराज कोठारी, डुंगरचन्द सालेचा, रमेशचन्द्र बोहरा, मोतीलाल जीरावला, पदमसिंह कंवरली, देवाराम माली, मोतीलाल गांधीमेहता, पुष्पेंद्र ढ़ेलडिया, सभा कोषाध्यक्ष बाबूलाल डोसी चोपड़ा सहित तेरापंथ सभा, अणुव्रत समिति, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल आदि विभिन्न संस्थाओं के सदस्य उपस्तिथ थे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button