देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राज्यशिक्षाहरियाणा
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोधार्थी दिव्या शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मिला सर्वश्रेष्ठ पेपर का पुरस्कार

नारनौल 30 जूलाई (सतीश कुमार)
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में पीएच.डी. की शोधार्थी दिव्या शर्मा ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कुरुक्षेत्र में आयोजित ‘सस्टेनेबल मैटेरियल्स, एनवायरनमेंट एंड टेक्नोलॉजी अंडर क्लाइमेट चेंज सिनेरियो (एसएमईटी)-2024‘ विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना शोध प्रस्तुत किया है। दिव्या शर्मा ने सम्मेलन में ‘मकैनिकल एण्ड माइक्रोस्ट्रक्चरल प्रॉपर्टीज ऑफ जीजीबीएस बेस्ड नॉर्मल स्ट्रेंथ वन-पार्ट जिओपॉलीमर कंक्रीट‘ विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया। उनके इस पेपर को स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पेपर का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
*विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दिव्या शर्मा व उनकी शोध टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दिव्या शर्मा पर्यावरण में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और भारत सरकार के सतत विकास के लक्ष्यों (एसडीजी) 2030 को प्राप्त करने के लिए जीरो सीमेंट कंक्रीट की डिजाइन मिक्स पद्धति पर काम कर रही हैं। दिव्या शर्मा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रणबीर सिंह के निर्देशन में कार्य कर रही हैं।*

Subscribe to my channel


