ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
मनु भाकर ने इतिहास रच कर दुनियां मे भारत का मान बढ़ाया! रविंद्र सिंह मटरू प्रदेश संगठन मंत्री हरियाणा आम आदमी पार्टी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार
नारनौल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता ओर प्रबुद्ध समाजसेवी रविंद्र सिंह मटरू ने ओलम्पिक विजेता मनु भाकर को बधाई देते हुए कहा है कि मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए भारत का नाम दुनिया मे रोशन किया है ओर भविष्य मे भी वो अपनी प्रतिभा के दम पर कई इतिहास रचेगी! रविंद्र सिंह मटरू ने कहा कि मनु भाकर के अभिभावक भी बधाई के पात्र है जिन्होने अपनी बेटी की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उसके आत्मविश्वास को डिगमगाने नहीं दिया! उन्होंने कहा कि मनु भाकर ने केवल अपनी मेहनत के दम पर ये इतिहास रच दिया!

Subscribe to my channel


