
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने सावन के सोमवार को क्षेत्र के भोम भाखर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर साधु संतों से आशीर्वाद लिया व जलाभिषेक कर अच्छी बारिश की कामना की।उसके बाद हिंगलाज मंदिर में हिंगलाज माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
इस दौरान बांठिया ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पौधा रोपण कर हर घर पौधा वितरण के उद्देश्य से पौधा का वितरण कर उसके सार सम्भाल की जिम्मेदारी दी।बांठिया ने कहा कि अभी बारिश के मौसम में अधिकाधिक सख्या में पौधे लगाकर प्रकृति को हरा भरा बनाना है।

Subscribe to my channel


